open bank three days later, server failed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन दिनों बाद खुला बैंक, सर्वर रहा फेल

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 4:07 PM (IST)
तीन दिनों बाद खुला बैंक, सर्वर रहा फेल
जौनपुर। तीन दिनों बाद मंगलवार को बैंक खुले तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किसी बैंक का सर्वर फेल तो किसी बैंक ने हज़ार दो हज़ार ही देकर लोगों को टरकाये। वहीं कस्बे में लगे सभी एटीएम के शटर भी गिरे पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कस्बा स्थित यूनियन बैंक का सर्वर मंगलवार को फेल रहा। सर्वर के इंतज़ार में उपभोक्ता पूरे दिन बैंक पर खड़े रहे। शाम को हंगामा करते हुए घरों को लौट गये। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो-दो हज़ार रुपये दिए गए। यहां भारी भीड़ के चलते उपभोगताओं की पुलिस वालों से झड़प भी हो गयी। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा में दस दिन बाद कैश आया। क्ष्रेत्र के गजना स्थित यूनियन बैंक शाखा से उपभोक्ताओं को पांच सौ से एक हज़ार तक दिए गए। अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement