Only those who execute the culprits of Gudiya are hanged: Subhash Thakur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:48 pm
Location
Advertisement

गुड़िया केे अपराधियों को अंजाम देने वालों को केवल फांसी: सुभाष ठाकुर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 1:14 PM (IST)
गुड़िया केे अपराधियों को अंजाम देने वालों को केवल फांसी: सुभाष ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए सुभाष ठाकुर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल की कुछ घटनाओं से राज्य में माहौल पूरी तरह खराब हो गया है तथा राज्य की कानून व्यवस्था पंगु हो गई है। ठाकुर ने कहा कि आज राज्य में माफिया तथा गुंडाराज का बोलबाला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को तत्काल हस्तक्षेप कर संविधान के प्रावधानों के अनुरूप राज्य सरकार को उचित दिशा निर्देश प्रदान करना चाहिए ताकि राज्य में शांति एवं सुरक्षा का माहौल स्थापित किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
ठाकुर ने कहा कि घटना के 10 दिन तक राज्य पुलिस इस जघन्य अपराध के प्रति लापरवाह रही तथा उसने इस जघन्य अपराध पर लीपापोती करने का पूरा प्रयास किया। इस अपराध में लिप्त अपराधियों को राज्य सरकार पूरी तरह संरक्षण प्रदान कर रही है तथा राज्य की मशीनरी इन अपराधियों को बचाने में तुली हुई है। राज्य पुलिस ने इस अपराध की छानबीन करने के गंभीर प्रयास करने की बजाय राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंपकर अपना कत्र्तव्य पूरा कर लिया है।

ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement