Only e-challan will be in Uttar Pradesh from June 15-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में 15 जून से होगा सिर्फ ई-चालान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 जून 2020 4:35 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में 15 जून से होगा सिर्फ ई-चालान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 जून से गाड़ियों के केवल ई-चलान किए जाएंगे। अब चालान की मैन्युअल व्यवस्था बंद हो जाएगी। प्रदेश के 10 जिलों में योजना का सफल संचालन किए जाने के बाद यातायात निदेशालय ने यह फैसला किया। आईजी (यातायात) दीपक रतन ने बताया कि पहले चरण में 10 जिलों में ई-चालान की व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे अन्य जिलों में भी लागू किया गया था। जिस गाड़ी का ई-चालान किया जाता है उसका ई-चालान वाहन मालिक के मोबाइल पर एसएमएस से पहुंच जाता है। साथ ही डाक से ई-चालान की कापी भी भेजी जाती है। इन सभी 10 जिलों में योजना के सफल संचालन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस एवं राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा ई-चालान की कार्रवाई शुरू की गई। वाहन स्वामी को नए चालान की सूचना दिए जाने के लिए डाकखर्च की धनराशि उपलब्ध न होने के कारण कुछ जिलों में 20 प्रतिशत मैनुअल-पेपर चालान किया जा रहा था। इसके बाद अब फैसला किया गया है कि 15 जून से पेपर चालान या मैन्युअल चालान पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस व रेलवे पुलिस द्वारा केवल ई-चालान की कार्रवाई ही की जाए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement