only 4 congress candidates save their security deposit in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:37 am
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चार नेताओं की ही जमानत बची, यहां जानें

khaskhabar.com : शनिवार, 25 मई 2019 4:02 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चार नेताओं की ही जमानत बची, यहां जानें
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर में लोकसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस के चार नेताओं की ही जमानत बच सकी है। बाकी नेताआें की जमानत जब्त हो गई है। एक ही लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सकें है। राजनीति का सबसे गढ़ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश में देश की सबसे पुरानी पार्टी की हालत सबसे खराब रही।
राहुल गांधी ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट अमेठी तक को गंवा बैठे। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने रायबरेली में जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोल दिया है। कांग्रेस की इतनी बुरी हालत इमरर्जेंसी के दौर में हुई थी, जब 1977 में उत्तर प्रदेश में पार्टी का खाता तक नहीं खुला था।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चार नेताओं की ही जमानत बची है। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, इमरान मसूद और श्रीप्रकाश जायसवाल शामिल हैं। रायबरेली में सोनिया ने 5,34,918 वोट पाए, जो कुल मतों का 55.8 प्रतिशत रहा। अमेठी में राहुल गांधी को 4,13,394 वोट मिला। यह 43.86 प्रतिशत वोट मिला। इसी तरह कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल को 3,13,003 वोट यानि 37.13 प्रतिशत वोट मिला। सहारनपुर से इमरान मसूद को 2,07,068 वोट यानि 16.81प्रतिशत वोट मिला ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement