Online admission process started in hostels, students up to 12th will get admission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 12वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रवेश

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मई 2024 1:32 PM (IST)
छात्रावासों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 12वीं तक के स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रवेश
डूंगरपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला डूंगरपुर में संचालित 14 राजकीय, 5 अनुदानित एवं 2 आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन प्रवेश 15 मई से प्रारम्भ हो चुका हैं। इच्छुक छात्र अपना आवेदन ई-मित्र के माध्यम से या एसएसओडॉटराजस्थानडॉटजीओवीडॉटइन पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से कर सकतें हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, विद्यालय गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित हैं। कन्या छात्रावासों में स्थान रिक्त रहने पर महाविद्यालय की छात्राएं अथवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं को भी 1 वर्ष तक के लिए प्रवेश दिया जा सकता हैं। विस्तृत जानकारी ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय, संबंधित छात्रावास अथवा जिला कार्यालय के संबंधित शाखा प्रभारी के मोबाइल नंबर 9413529705 से प्राप्त की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement