Onion puja in PM Narendra Modi constituency varanasi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:30 pm
Location
Advertisement

आंसू निकाल रहा, दाम पहुंचे 100 रुपए किलो! PM के संसदीय क्षेत्र में हुई प्याज की पूजा

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 नवम्बर 2019 7:32 PM (IST)
आंसू निकाल रहा, दाम पहुंचे 100 रुपए किलो! PM के संसदीय क्षेत्र में हुई प्याज की पूजा
वाराणसी। प्याज के असमान छूते दामों ने सबको रुला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो लोग प्याज की पूजा तक करने लगे हैं। प्याज की पूजा करने वाला कोई और नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय की चचेरी बहू हैं। सब्जियों में जायका लाने वाले प्याज ने लोगों के आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं।

आम आदमी की पहुंच से दूर होते प्याज को अब भगवान का रूप मानकर इसकी पूजा-अर्चना हुई। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ की बहू अमृता पांडेय, प्रियंका गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता भी ले चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई आम आदमी की जेब पर डाका डाल रहा है। हम लोगों की पहुंच से दूर होते प्याज की हम लोगों ने पूजा-अर्चना कर इसे त्याग दिया है।

अमृता ने कहा कि हमारे परिवार ने प्याज कथा का आयोजन किया। प्याज को भगवान की तरह आसन पर बैठाया गया। बाकायदा फूल, माला अर्पित कर, अगरबत्ती और दीया जलाकर संकल्प भी लिया गया। इसके बाद प्याज की पूरे विधि विधान से आरती भी की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement