One man hanging in Pangeya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:06 am
Location
Advertisement

पंगेयां में एक फंदे से झूला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 जून 2017 2:02 PM (IST)
पंगेयां में एक फंदे से झूला
ऊना। उपमंडल अंब के पंगेयां में एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने गले से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोम कुमार निवासी पंगेयां के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत रपोह मिसरां के गांव पंगेया में सोम कुमार बुधवार रात ने अपने स्लोटपोश मकान के कमरे की कुड़ी पर रस्सी बांधकर खुद को फंदा लगा लिया। रात को परिवार के सदस्य जब उसे खाना देने के लिए गए तो उसे कमरे में लटकता हुआ पाया। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। मृतक विवाहित था। उधर अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement