दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर घायल
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 09:15 AM (IST)
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में राजस्थान पुलिस अकादमी रोड पर देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम गणेश बताया गया है, जबकि गंभीर घायल हुए दूसरे युवक को पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों बाइकों में हुई आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।