Advertisement
पुलिस के साथ मुठभेड़ में 1 बदमाश ढेर, 1 गिरफ्तार
आजमगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार के कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के फरमान के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ का दौर जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार तड़के दो जगहों पर इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक को मार गिराया और एक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह अमरोहा के डिडौली कोतवाली इलाके के गांव जुहरी में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश गजेंद्र और एक सिपाही घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ में तड़के पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश छन्नू सोनकर को मार गिराया गया। जहानागंज थाना के बैजहा के पास हुई मुठभेड़ में एक अन्य सिपाही सुभाष भी गोली लगने के कारण घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
आजमगढ़
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement