one died in road accident at bilaspur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:36 pm
Location
Advertisement

जीप के लुढ़क जाने से व्यक्ति की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 02 जुलाई 2017 7:18 PM (IST)
जीप के लुढ़क जाने से  व्यक्ति की मौत
बिलासपुर। शहर के साथ सटे सुंगल गांव में बीती रात एक जीप के सड़क से नीचे लुढ़क जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार है। इस हादसे मे करीब 12 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आंरभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे एक जीप नंबर पीबी-10-एफवी-5231 पंजाब के लुधियाना शहर से मनीकर्ण जा रही थी कि सुंगल गांव के पास जीप चालक गाड़ी में अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क के नीचे गिर गई।


हादसे मे 12 अन्य लोग घायल

जीप में सवार लक्की नामक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। बहरहाल हादसे के कारणों को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आगे बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement