One dead, three injured, vehicle hit by debris that fell from a hill in Rudraprayag-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 5:19 pm
Location
Advertisement

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया वाहन, एक की मौत, तीन घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 29 जून 2022 6:33 PM (IST)
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया वाहन, एक की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग। मॉनसून की बारिश के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ताजा मामला केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया का है। यहां अचानक पहाड़ी के ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में वाहन सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि, वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार से लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी लाया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement