One dead, three injured in fire at German asylum center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जर्मन शरण केंद्र में आग लगने से एक की मौत, तीन घायल

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 11:19 AM (IST)
जर्मन शरण केंद्र में आग लगने से एक की मौत, तीन घायल
बर्लिन । दक्षिणी जर्मन राज्य बवेरिया के कस्बे नॉर्डलिंगन में एक शरण केंद्र में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि रविवार को लगी आग के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्थान अब रहने योग्य नहीं है। यहां के लगभग 50 निवासियों को अस्थायी रूप से एक हॉल में रखा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement