One dead, three injured as auto overturns in Saharsa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑटो पलटने से एक की मौत, तीन घायल सहरसा में

khaskhabar.com: सोमवार, 17 फ़रवरी 2025 7:24 PM (IST)
ऑटो पलटने से एक की मौत, तीन घायल सहरसा में
सहरसा। यह बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के मनोरी गांव में एक सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मृतका की पहचान गायत्री देवी के रूप में हुई है, जो चंद्रदेव मंडल की 40 वर्षीय पत्नी थीं और जलसीमा गांव की रहने वाली थीं। घायल व्यक्तियों में कन्हैया जी, बबिता देवी, और उर्मिला देवी शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज में भर्ती किया गया, और फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सवारी लेकर सोनवर्षा राज से विराटपुर की ओर जा रहा था, तभी मनोरी गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल, सोनवर्षा राज थाने की पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement