One arrested for stealing bike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 9:46 PM (IST)
बाइक चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने बुधवार को वाहन चोरी के आरोप में एक शातिर काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराई गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी चोर नितेश सोनी उम्र 19 साल निवासी गांव भीणाई जिला अजमेर हाल किरायेदार सदर बाजार कानोता को संदिग्ध होने पर थाने पर लाकर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कानोता इलाके से एक मोटरसाईकिल के.एस. पैराडाईज गार्डन से चोरी करना बताया व दो मोटरसाईकिल अन्य थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया। पुलिस ने तीनों मोटरसाईकिल बरामद कर ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement