Advertisement
किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे है भाजपा सांसद : कुमारी सैलजा

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की अनाजमंडिया गेहूं से भरी पड़ी है, मंडी में जगह न होने पर मंडी के बाहर सड़को और मैदान में गेहूं की ढेरियां लगी हुई है क्योंकि कही पर भी उठान नहीं हो पा रहा है। सरकार जल्द भुगतान की बात तो कर रही है पर हो नहीं रहा है। मंडियां अनाज से भरी होने के बावजूद किसान के हाथ खाली है। सरकार के 48 घंटे में उठान के आदेश हवाई साबित हो रहे हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि जब मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सरकार को पूरा आंकडा मिल चुका था कि गेहूं की कितनी बिजाई हुई है और कितना उत्पादन हुआ है उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रबंध क्यों नहीं किया। मौजूदा हालात के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों को नहीं भुगतना चाहिए। किसान से गेहूं खरीद ली जाती है पर उठान न होने पर पड़ी हुई गेहूं को अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी भरपाई किसान से की जाती है जो पूरी तरह से अनुचित है। गेहूं खरीद के बाद एजेंसी की ही जिम्मेदारी होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


