On the US, Mexico border Over 654 illegal migrants arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:36 am
Location
Advertisement

अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर 600 से अधिक अवैध प्रवासी गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 3:47 PM (IST)
अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर 600 से अधिक अवैध प्रवासी गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका, मेक्सिको सीमा पर बीते 48 घंटों में 600 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी के मुताबिक, इनमें से अधिकतर समूह परिवारों के और किशोरों के थे। ये प्रवासी ग्वाटेमाला से आए थे और इनकी कुल संख्या 654 थी।
इन्होंने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न अभियानों के तहत सीबीपी एजेंटों के समक्ष स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हालांकि इन प्रवासियों का होंडूरास से आ रहे प्रवासियों के कारवां से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement