On the second day of home voting, 381 eligible voters cast their votes from home.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होम वोटिंग के दूसरे दिन 381 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2023 10:56 PM (IST)
होम वोटिंग के दूसरे दिन 381 पात्र मतदाताओं ने घर से डाले वोट
झालावाड़। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नवाचार के रूप में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग की सुविधा के दूसरे दिन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 381 पात्र मतदाताओं के वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) नरेश कुमार मालव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र डग में 136, झालरापाटन में 106, खानपुर में 57 तथा विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना में 82 पात्र मतदाताओं ने अपने वोट का उपयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement