On Republic Day, Governor Punjab VP Singh will fly the flag in Gurdaspur and the Chief Minister in SAS Nagar in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:25 am
Location
Advertisement

26 जनवरी पर गवर्नर वीपी सिंह गुरदासपुर में तो CM अमरिन्दर सिंह एसएएस नगर में करेंगे झंडा रोहण

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 9:23 PM (IST)
26 जनवरी पर गवर्नर वीपी सिंह गुरदासपुर में तो CM अमरिन्दर सिंह एसएएस नगर में करेंगे झंडा रोहण
चंडीगढ़। गणतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने सम्बन्धी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्रता दिवस गुरदासपुर में मनाया जाएगा जहां गवर्नर पंजाब वी.पी. सिंह बदनौर तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह एसएएस नगर (मोहाली) में झंडा लहराएंगे।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शड्यूल के मुताबिक पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फऱीदकोट में तिरंगा लहराएंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों में स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा फतेहगढ़ साहिब में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जालंधर, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी संगरूर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत मुक्तसर साहिब, खेल एवं युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी रूपनगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी फिऱोज़पुर, जल सप्लाई और सेनिटेशन और ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिय़ा सुल्ताना एस.बी.एस. नगर, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया अमृतसर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बठिंडा, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला पटियाला, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा बरनाला और खाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री भारत भूषण आशु मानसा में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।

इसी दौरान पंजाब सरकार ने शुक्रवार को एक पत्र जारी करके गणतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा चढ़ाने में पहले लगाई गईं ड्यूटियों में आंशिक संशोधन किया है। जारी पत्र के अनुसार 26 जनवरी को अब तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा पठानकोट में झंडा लहराएंगे। इसके अलावा अरुणा चौधरी लुधियाना में, गुरप्रीत सिंह कांगड़ मोगा में और सुखजिन्दर सिंह रंधावा जालंधर में झंडा लहराएंगे। यह जानकारी पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement