On January 6, huge demonstrations against the Congress will Notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस करेगी 6 जनवरी को विशाल प्रदर्शन

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 10:08 PM (IST)
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस करेगी 6 जनवरी को विशाल प्रदर्शन
मेवात। केंद्र सरकार की ओर से की गई नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस 6 जनवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। पार्टी के आॅब्जर्वर कुलदीप इंदौरा ने बुधवार को नूंह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में कांग्रेस संगठन की बैठक लेते हुए इस प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। कुलदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के नोटबंदी के आदेश से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के साथ किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तुगलकी आदेश से देश विकास में 100 साल पीछे चला गया है। उन्होंने देश के इतिहास में इसे सबसे बड़ा घोटाला बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने देश के 50 उद्योगपति घरानों को फायदा पंहुचाने के लिए गरीब, दलित, शोषित, पिछड़े, किसानों और मजदूरों को बर्बाद करके रख दिया है। इंदौरा ने कहा कि नोटबंदी के आदेश के बाद अपने घरेलू कार्यो की आवश्यकता के लिए बैंको से अपना पैसा निकालने के चलते पिछले 55 दिनों में 100 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने छह जनवरी को प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement