On January 16, protest against the scam in the municipal corporation: Vandana Junjaja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:17 am
Location
Advertisement

नगर निगम में हो रहे घोटाले के विरोध में 16 जनवरी को धरना: वंदना

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 5:12 PM (IST)
नगर निगम में हो रहे घोटाले के विरोध में 16 जनवरी को धरना: वंदना
पंचकुला। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच कि राष्ट्रीय महासचिव वंदना जुनेजा ने जारी ब्यान में कहा कि पंचकूला नगर निगम में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए के हो रहे घोटाले के विरोध में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड़ के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग व सामाजिक, धार्मिक व अन्य प्रमुख व्यक्तियों द्वारा 16 जनवरी 2019 को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। उसमें हम सब बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगी हुई है। जनता का रुपया लूटने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि सरकार ने नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पंचकूला वासियों का आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement