On Congress charges on the ban on filing of Notebandi BJP happened aggressively, Question asked Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:24 am
Location
Advertisement

नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस के आरोपों पर BJP हुई आक्रमक, पूछे सवाल

khaskhabar.com : गुरुवार, 08 नवम्बर 2018 6:06 PM (IST)
नोटबंदी के फैसले पर कांग्रेस के आरोपों पर BJP हुई आक्रमक, पूछे सवाल


इसी प्रकार भाजपा ने नोटबंदी के कारण गरीब और मिडिल क्लास लोगों को काफी फायदा पहुंचा, क्या यही कारण है कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है?, क्या कांग्रेस इस बात से इनकार कर सकती है कि आज देश की जीडीपी बढ़ रही है, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हम आगे बढ़ रहे हैं, क्या देश की आर्थिक तरक्की देख, कांग्रेस खुश नहीं है?, हमेशा ऐसा क्यों होता है कि जब भी ग्लोबल लेवल पर भारत खड़ा हो रहा होता है, कांग्रेस देश की छवि बिगाडऩे की कोशिश करती है?,कांग्रेस आज लघु उद्योगों की बात कर रही है, लेकिन क्या उनके राज में कभी उन्होंने इस क्षेत्र के लिए कुछ किया? उनके समय में सिर्फ टैक्स और रेड का खौफ रहता था, क्या कांग्रेस अपने एक भी ऐसे फैसले का नाम बता सकती है, उसके माध्यम से कालाधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लिया हो?।

आपको बताते जाए कि विपक्ष ने नरेंद्र मोदी सरकार पर उसके 2016 नोटबंदी कदम से भारत के प्रत्येक नागरिक को ‘तबाह’ करने के लिए हमला बोला। विपक्ष ने कहा कि इससे केवल प्रधानमंत्री के घनिष्ठ मित्रों को ही मदद मिली। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘काला दिवस’ करार दिया जबकि माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसे ‘इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला’ बताया।

पूर्व संप्रग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि क्या मोदी अर्थव्यवस्था के विध्वंस, नौकरियों और जिंदगियों को तबाह करने के लिए माफी मांगेंगे। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 86 फीसदी नोटों को बंद करने के एक असंवेदनशील और लापरवाही भरे फैसले के दर्द और उससे जूझने को याद कर रहे हैं। आरबीआई के पास 99 फीसदी नोट वापस आ गए। कालाधन, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और नकली नोट पर काबू; ये चार मकसद बताए थे। चारों में कोई पूरा नहीं हुआ। क्या मोदी इसके लिए माफी मांगेंगे?।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement