Advertisement
चीन के डिप्लोमा को लेकर ट्रोल होने पर भाजपा के बग्गा ने कहा, ताइवान से है

डिप्लोमा के बारे में स्पष्ट करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "यह एक महीने का कोर्स था। मुझे ताइवान सरकार से नामांकन के लिए आमंत्रण मिला था। मैं कोर्स पूरा करने के लिए दिसंबर 2017 में एक महीने के लिए वहां रुका था।"
कार्यक्रम की सामग्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "कोर्स विदेशी संबंधों व दुनिया को ताइवान को समर्थन क्यों देना चाहिए, पर केंद्रित था।"
एनडीयू की वेबसाइट के अनुसार, इसे 1906 में स्थापित किया गया था। इसके एक शताब्दी से ज्यादा के इतिहास के दौरान एनडीयू का नौ बार नाम बदला गया है।
बग्गा एक स्कूल ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि वह इग्नू से बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम कर रहे हैं।
इग्नू का यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए है, जो स्नातक की डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन जो कक्षा 12 पास नहीं होते हैं।
निर्वाचन क्षेत्र की अपनी योजनाओं के बारे में बग्गा ने कहा कि हर दो दिन के बाद वह हरिनगर विधानसभा सीट के लिए योजना साझा करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैंने चुनाव जीतने पर पहले 60 दिनों में हवा शुद्ध करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में स्मॉग टॉवर लगवाने की बात कही है।"
बग्गा का मुकाबला कांग्रेस के सुरिंदर सिंह सेतिया व आप की राजकुमारी ढिल्लों से है।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान है। मतगणना 11 फरवरी को होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


