Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा हालात पर हुई गंभीर चर्चा

हालांकि बैठक के बाद कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस कायराना हमले के पीछे जो भी लोग हैं, चाहे वे आतंकवादी हों, उनके हैंडलर हों या उन्हें समर्थन देने वाले, उन्हें जमीन के आखिरी छोर तक ढूंढकर सजा दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने देश की सेना को "ऑपरेशनल फ्री हैंड" दे दिया है, ताकि वह इस हमले का माकूल जवाब दे सके।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ 40 मिनट लंबी बैठक की थी। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने देश की सैन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी थी।
भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव भी बढ़ा दिया है। अब सभी डाक सेवाएं पाकिस्तान के साथ बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा अटारी-वाघा सीमा बंद कर दी गई है, सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया है और सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सेना को पहलगाम हमले के गुनहगारों के खिलाफ "पूर्ण बल" के इस्तेमाल की अनुमति दी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


