Omar Abdullah, Mehbooba Mufti trailing after first round in Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में पहले राउंड के बाद उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती पीछे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 11:06 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में पहले राउंड के बाद उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती पीछे
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में पहले दौर की मतगणना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के इंजीनियर राशिद से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी पीछे चल रही हैं। उमर अब्दुल्ला इंजीनियर राशिद से 3,857 वोटों से पीछे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती मियां अल्ताफ अहमद से 30,513 वोटों से पीछे चल रही हैं।
एनसी के सैयद रूहुल्लाह मेहदी पीडीपी के वहीद पारा से 5,157 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जम्मू में भाजपा के जुगल किशोर कांग्रेस के रमन भल्ला से 13,029 वोटों से आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से 5,244 वोटों से आगे चल रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement