Old killed in road accident, two injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:24 pm
Location
Advertisement

सडक हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल

khaskhabar.com : सोमवार, 01 मई 2017 11:30 AM (IST)
सडक हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल
ऊना। उपमंडल अंब के तहत पक्का परोह में पेश आए सडक हादसे में एक वृद्ध की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल दो अन्य युवकों का अंब अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र हेतराम निवासी तलवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं बाईक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात ऊना-अंब मार्ग पर पक्का परोह के समीप बाईक चालक ने पैदल जा रहे राम सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राहगीर राम सिंह सहित बाईक सवार राहुल तथा गौरव निवासी चुरड़ू गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया, जहां से राम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। ऊना में तैनात चिकित्सकों ने घायल वृद्ध को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement