Advertisement
अधिकारी रहें मुस्तैद, समुचित प्रबंधन से दें बेहतर सेवाएं : सुराणा

आवेदनों में पेंडेंसी समाप्त करें
जिला कलक्टर ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को जाति, मूल निवास प्रमाण —पत्र तथा जन्म — मृत्यु प्रमाण पत्र की पेंडेंसी को समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आवेदनों में अनावश्यक पेंडेंसी नहीं रखें।
इसी के साथ उन्होंने पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में अप्रूवल के लिए पेंडेंसी, पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्रथम स्तर पर वेरिफिकेशन से वंचित आवेदनों में पेंडेंसी को समुचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।
पीएम आवास योजना अंतर्गत करवाएं फिजीकल वेरिफिकेशन
जिला कलक्टर ने सभी विकास अधिकारियों को पीएम आवास योजना — ग्रामीण अंतर्गत दूसरी किस्त जारी करने और लाभार्थियों के घरों को जियो टैग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों का इस सप्ताह है फिजिकल वेरिफिकेशन पूर्ण करवाएं तथा स्वीकृत कार्यों में समुचित मॉनीटरिंग करते हुए दूसरी किस्त जारी करें। इन आवास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। उन्होंने सीईओ श्वेता कोचर को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
ईंट —भट्ठों, अंबेडकर छात्रावास व केजीबीवि में बच्चों को करें स्वास्थ्य परीक्षण
सुराणा ने सीएमएचओ को नियमित तौर पर आरएमआरएस की बैठकें आयोजित करने तथा इम्यूनाइजेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में ईंट —भट्ठों, केजीबीवि तथा अंबेडकर छात्रावास में रहने वाले बच्चों को आरबीएसके की टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। विशेष तौर पर नेत्र, श्रवण क्षमता व पोषण स्तर का परीक्षण किया जाए।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि जिले में जनता क्लिनिक का औचक निरीक्षण करवाया जाएगा। इन क्लीनिकों पर ओपीडी बढ़ाएं और आम जनता को जनता क्लिनिक के बारे में आधिकारिक जागरूक करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर छात्रावास में प्रत्येक शनिवार को बच्चों को फिल्म आदि दिखाई जाती है। अधिकारी इन गतिविधियों में शामिल हो तथा बच्चों से इंटरेक्शन व संवाद करते हुए उनका मनोबल बढ़ाएं।
विभागीय योजनाओं की करें मॉनीटरिंग
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सीडीईओ व सभी सीबीईओ को शाला दर्पण पोर्टल पर एसडीएमसी/ एसएमसी की बैठकों के कार्यवाही विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस उपनिदेशक को सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों के अपडेशन, पोषण 2.0 अभियान, कृषि अधिकारियों व एलडीएम को केसीसी में आ रही विभिन्न तकनीकी समस्याओं को दुरुस्त करने, सभी अधिकारियों को राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट सम्मिट अंतर्गत किए गए एमओयू के लेवल एम—3, एम—4, एम—5 आदि पूर्ण करवाते हुए पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए बेहतरीन क्रियान्विति सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को समुचित लाभ मिले तथा सरकार की मंशा अनुरूप समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ दुर्गा ढाका, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, एसीपी नरेश टुहानिया, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे तथा सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


