Advertisement
अफसरों ने की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जांच, अवैध कनेक्शन हटाए

जांच के द्वौरान पाया गया कि कुछ घरों में मोटर से पानी खिंचा जा रहा था। उनको तुरन्त बंद करवाया व भविष्य में मोटर से पानी नहीं खिंचने हेतु पाबन्द किया गया ताकि अन्तिम छोर के घरों तक पूर्ण दबाव से जल सप्लाई सुचारू हो सके। सुजानगढ़ ग्रामीण उपखंड के सहायक अभियन्ता जावेद तगाला ने छापर में पेयजल सप्लाई चेक की। बीदासर सहायक अभियंता दिनेश महला ने हेडवक्र्स बीदासर में अवशेष क्लोरिन की जांच की।
तारानगर सहायक अभियंता रितु श्योराण ने एलएण्डटी फर्म के स्टॉफ के साथ ग्राम बास सेऊवा की पेयजल आपूर्ति चेक की। सादुलपुर शहरी कनिष्ठ अभियंता मीनाक्षी चौधरी ने ज्योतिनगर में जल आपूर्ति चैक की व क्षेत्र में चल रहे अवैध जल संबंध हटाये। कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र बागोरिया ने ग्राम रेयाटुण्डा व साहवा में पेयजल आपूर्ति के समय जल सप्लाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिले के समस्त सहायक व कनिष्ठ अभियन्ताओं द्वारा जल सप्लाई के दौरान जलापूर्ति जांच की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चूरु
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


