Officer not forget to work exercise-Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिकारी काम में कोताही नहीं बरते-यादव

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:46 PM (IST)
अधिकारी काम में कोताही नहीं बरते-यादव
नारनौल। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सोमवार स्थानीय लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत होने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं, जिससे मुख्यमंत्री के निकट भविष्य में होने वाले दौरे के दौरान अधिक से अधिक विकास कार्यों की मांग रखी जा सके। अधिकारी आपसी सहयोग से टीम के रूप में कार्य करते हुए निर्माणाधीन कार्यों में और गति लाएं। इसके अतिरिक्त अगर किसी प्रकार की मुख्यालय स्तर पर दिक्कत आती है तो प्रशासन या उनके नोटिस में लाएं। उन्होंने अधिकारियों को अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के भी निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त को विकास कार्यों का स्तर जानने के लिए समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने कनीना के लिए सचिवालय, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, महिला कालेज, बिजली की व्यवस्था, पेयजल,अस्पताल, पशु अस्पताल, अटेली की सब्जी मंडी के लिए अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली तथा कार्यों में ओर तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना कार्य ईमानदारी निष्ठा व पारदर्शिता के आधार पर करें। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी स्तर के व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए आमजन की सेवा करने के मिले अवसर को बखूबी निभाए। बेहतर कार्य करने वाले व्यक्ति की अलग ही पहचान भी बनती है। उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने अधिकारियों से कहा कि सीएम घोषणाओं से संबंधित रिपोर्ट निर्धारित प्रोफार्मा में भेजें, जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा करने में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार का विचार- विमर्श करना हो तो अधिकारी किसी भी समय संपर्क कर सकते है। अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि अटेली विधान सभा के लिए 23 सीएम अनाउसमेंट थी, जिनमें 13 कार्य लंबित हैं। सात पर कार्य चल रहा है और दो लागू करने योग्य नहीं हैं, जबकि एक का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अधिकारी के लिए दिन चयनित किए गए हैं, जिस के तहत साप्ताहिक सीएम घोषणाओं के तहत हुए विकास कार्यों की रिपोर्ट अंकित करवा सके। इस अवसर पर एसडीएम नारनौल सुरेश कासवां, एसडीएम कनीना संदीप ¨सह व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। - See more at: http://www.jagran.com/haryana/mahendragarh-14723005.html#sthash.Zi63ZIcz.dpuf

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement