Odisha: Minor Girl Student Delivers Baby in Tribal School Hostel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:38 pm
Location
Advertisement

ओडिशा : नाबालिग छात्रा ने होस्टल में बच्ची को दिया जन्म

khaskhabar.com : रविवार, 13 जनवरी 2019 9:20 PM (IST)
ओडिशा : नाबालिग छात्रा ने होस्टल में बच्ची को दिया  जन्म
भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिला स्थित सरकार के स्वामित्व वाले जनजातीय आवासीय स्कूल की एक नाबालिग छात्रा के अपने होस्टल में एक बच्ची को जन्म देने के बाद रविवार को तनाव पैदा हो गया। कंधमाल जिला प्रशासन ने घटना के संबंध में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

कंधमाल जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) चारुलता मलिक ने कहा कि आठवीं कक्षी की 14 वर्षीय छात्रा ने शनिवार रात को स्कूल के हॉस्टल में एक बच्ची को जन्म दिया। यह स्कूल ओडिशा के एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है।
कंधमाल पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि आठ महीने पहले लड़की का उसके गांव में दुष्कर्म हुआ था। वह डर और शर्म के कारण इसका खुलासा नहीं कर सकी थी। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।" घटना के बाद संस्थान की दो मेट्रन, एक सहायक नर्स दाई का काम करने वाली, दो कुक-कम-अटेंडेंट और एक वार्डन को बर्खास्त कर दिया गया है जबकि तीन महिला सहायक अधीक्षकों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया।

जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से आवासीय हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement