Odisha: 12 dead after bus with 30 on board falls from Mahanadi bridge in Cuttack-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:08 pm
Location
Advertisement

ओडिशा : कटक के महानदी पुल से नीचे गिरी बस, 12 लोगों की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 21 नवम्बर 2018 08:29 AM (IST)
ओडिशा : कटक के महानदी पुल से नीचे गिरी बस, 12 लोगों की मौत
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। कटक के जगतपुर में महानदी पुल पर जा रही एक यात्री बस अचानक पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए।

जानकारी के मुताबिक ये प्राइवेट बस तिलचेर से कटक जा रही थी तभी अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फुट नीचे आ गिरी। नदी में पानी नहीं था और सूखी जमीन पर गिरते हुए कई लोग बस के नीचे कुचल गए। चश्मदीदों के मुताबिक बस के सामने एक भैंस आ गई थी जिसके बाद ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए बस का नियंत्रण खो दिया।

हादसे की जानकारी मिलते हुए पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे भी दुख जताते हुए ओडिशा सरकार के एक मंत्री को घटनास्थल पर भेजकर घायलों की मदद का भरोसा दिया है। राज्य के डीजीपी आर पी शर्मा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement