Nurses staff performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 11:45 PM (IST)
नर्सेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
धौलपुर। राजस्थान सरकार द्वारा नर्सेज के पदों को समाप्त करने के फैसले को लेकर धौलपुर जिले के नर्सेज कर्मियों ने शुक्रवार को आदेशो की होली जला कर विरोध जताया। नर्सेज कर्मियों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि वर्ष 2013 में 28 हजार 51 नर्सेज और एएनएम के पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने की विज्ञप्ति निकाली गई थी। जिसमे हजारो की संख्या में बंचित नर्सेजों ने आवेदन किया था लेकिन तीन वर्ष के अंतराल के बाद भाजपा सरकार ने हजारो पदों पर कटौती कर बंचित नर्सेज कर्मियों के साथ कुठाराघात किया हैं जिसे नर्सेज कर्मी बर्दाश्त नहीं करेंगे। नर्सेज कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी हैं कि अगर सरकार जल्द अपने फैसले को वापिस नहीं लेती हैं तो जयपुर में बड़ा आंदोलन कर सरकार का घेराव किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement