Nurses personnel performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेजकर्मी ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 6:03 PM (IST)
नर्सेजकर्मी ने किया प्रदर्शन
टोंक । हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग संवर्ग के विलोपित किये गये पदों के विरोध में सोमवार को राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन टोंक ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन टोंक के बैनर तले सआदत अस्पताल टोंक से एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप सैनी, सचिव विकास वैष्णव,प्रदेश सलाहकार बशीर नकवी ,टोंक ब्लॉक अध्यक्ष जयराजसिंसमेत कई कर्मी जिला कलकट्रेट पहुच कर अपनी मांगों के सर्मथन में प्रदर्शन किया । मुख्यमन्त्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग संवर्ग के विलोपित किये गये पदो को बहाल किये जााने की मांग की हैं। जिनका कहना हैं कि नर्सिंग संवर्ग के पदों के वलिोपित किये जाने से चिकित्सा व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पडेगा ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement