khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:24 AM (IST)
अजमेर। राज्य सरकार के नर्सेस के पद समाप्त करने के फैसले के खिलाफ सोमवार को अजमेर में राजस्थान वंचित एनआरएचएम नर्सेस एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इससे पहले एसोसिएशन की ओर से शनिवार को आदेश की प्रतियों को जला कर सरकार के इस फैसले का विरोध दर्ज कराया गया था। सरकार द्वारा संविदा पर काम करने वाली और बेरोजगार नर्सेस को सरकारी सेवाओं में लेने के लिए वर्ष 2013 में 15775 नर्सेस और 12278 पदों पर एएनएम की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई थी। सालों से इन पदों पर भर्ती निकलने का इन्तजार कर रहे नर्सेस को झटका तब लगा जब सरकार ने इसी वर्ष फरवरी में इन सभी पदों को समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।
प्रदर्शन किया