Advertisement
राष्ट्रपति ट्रंप के दौरे के दौरान NSG के एंटी-स्निपर दस्ते रहेंगे तैनात, जैश ने जारी किया वीडियो

एनएसजी के एंटी-स्निपर दस्ते रहेंगे तैनात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भारत यात्रा के लिए अहमदाबाद शहर में तैयारियां पूरी जोरो-शोरों से चल रही हैं। इसके साथ ही शीर्ष दर्जे की सुरक्षा उनके आगमन को लेकर तैनात की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों के जाने या गुजरने वाले क्षेत्रों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो की एंटी -स्निपर इकाइयों द्वारा संरक्षित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटेरा में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस स्टेडियम में 1.25 लाख दर्शकों के बैठने की क्षमता है और यह पूरा होने की कगार पर है। अहमदाबाद के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बसे मोटेरा में ट्रंप की यात्रा का नाम 'केम छो ट्रंप' रखा गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



