Advertisement
बिहार में अब खसरा की होगी जांच, पटना एम्स में राज्य का पहला लैब

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य के सभी जिलों से संदिग्ध रोगियों के सैंपल को कलेक्ट कर पटना एम्स जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल की जांच की जाएगी। जांच पूरी तरह से नि:शुल्क की जाएगी। इससे बिना किसी खर्च के ही मरीजों की जांच कर समय से यह पता लगा लिया जाएगा कि खसरा का संक्रमण है या नहीं। इसके बाद इलाज में काफी आसानी होगी।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच सुविधा नहीं होने के कारण लक्षणों के आधार पर ही इलाज होता था, लेकिन जांच सुविधा उपलब्ध होने से ससमय खसरा की पहचान हो सकेगी एवं रोग के अधिक प्रभावी होने से पहले ही बेहतर इलाज किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को खसरा के सभी संभावित मामलों के सैंपल एम्स, पटना में लैब कन्फर्मेशन के लिए भेजने के लिए निर्देश दिया गया है, जिससे खसरा रोगियों को यथाशीघ्र चिकित्सकीय लाभ मिल सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


