Now make Karnal City smart and beautiful, Rajasthani stone-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:58 pm
Location
Advertisement

अब करनाल सिटी को स्मार्ट और खूबसूरत बनाएंगे, राजस्थानी पत्थर

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 6:18 PM (IST)
अब करनाल सिटी को स्मार्ट और खूबसूरत बनाएंगे,  राजस्थानी पत्थर
चंडीगढ़। राजस्थान की विश्वविख्यात उत्कीर्णकला का नमुना अब करनाल स्मार्ट सिटी में देखने को मिलेगा। नगर निगम की ओर से शहर के महात्मा गांधी चौक की लोकेशन पर धौलपुरी स्टोन को तराश कर जालीनुमा दीवार तैयार करवाई गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कई ऐसी लोकेशन्स हैं, जो मुख्य मार्गों पर होते हुए भी देखने में अच्छी नहीं लगती। स्थिति के हिसाब से ऐसी जगहों पर कुछ न कुछ बनाकर रिनोवेट किया जाएगा। अस्पताल रोड़ से महात्मा गांधी चौक के बांई ओर खाली पड़ी एक जगह से इसकी शुरूआत हो गई है। राजस्थान के दक्ष कारीगरों ने उत्कीर्ण किए गए धौलपुरी पत्थरों के पैनलों को जोडक़र सडक़ किनारे जालीनुमा दीवार बनाई। पत्थरों पर इस तरह की नक्काशी मुगलकालीन शैली की देन है, जिसे बाद में राजस्थान के कारीगरों ने अपनाया और वे अब पीढ़ी दर पीढ़ी इस काम में लगे हैं। उन्होने बताया कि इस लोकेशन पर पहले टूटी-फुटी ईंटे व मिट्टी के ढेर दिखाई पड़ते थे, जो शहर की सुंदरता को खराब कर रहे थे। अब यह जगह दर्शनीय हो गई है। उन्होंने बताया कि रैड सैंड स्टोन के 5 गुणा 2 साईज के पैनलों को जोडक़र 17 फुट ऊंची दीवार की शेप में लिया गया। लम्बाई में यह 43 फुट है, जबकि इसकी चौड़ाई करीब साढे 3 फुट है। जालियों को 12 से 14 फुट के कॉलमो में रखा गया है। टॉप पर कार्विंग की गई है। खास बात यह है कि उत्कीर्ण का सारा कार्य कारीगरो ने अपने हाथ से ओर राजस्थान में ही पूरा किया, जिसे बाद में यहा लाया गया। इस पर करीब डेढ महीना लगा और इसे जोडक़र खड़ा करने में भी करीब 20 से 25 दिन लग गए। सारा कार्य नगर निगम की सहायक इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की देखरेख में हुआ, जिन्होंने स्वत: इसका डिजाईन तैयार किया। इस पर करीब 15 लाख रुपये की अनुमानित लागत आई। प्रवक्ता ने बताया कि जालीनुमा इस दीवार का अवलोकन दिन की तुलना में रात को खूबसूरत लगता है, क्योंकि रात के समय यह ग्रीन, रैड व ब्ल्यू लाईटों की रोशनी से नहाकर प्रकाशमय हो जाता है, जो देखने वालों को कुछ क्षण के लिए यहां रोक लेता है। अब यह शहर की खूबसूरती का हिस्सा बन गया है। हालांकि इसमें दुधिया रोशनी दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास लगी फॉक्सिंग लाईट से इसका प्रत्येक हिस्सा चमक उठता है, जो देखने में अति सुंदर लगता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement