Now await the outcome of the vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदान के बाद अब परिणाम का इंतजार

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 3:31 PM (IST)
मतदान के बाद अब परिणाम का इंतजार
उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर में विभिन्न पदो ंके लिए हुई चुनावी प्रक्रिया के तहत रविवार को मतदान हुआ। सुबह 10 बजे जहां कोर्ट परिसर में मतदान शुरू होने से पहले ही विभिन्न पदों के प्रत्याशी अलसुबह अपने समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचे और सभी से मत देने की गुहार करते नजर आए। दोपहर दो बजे तक चले सिलसिले के बाद ये प्रक्रिया थम गई और देर रात तक अब परिणाम घोषित करने की दिशा में कार्यवाही शुरू कर दी गई। दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में 1828 मतदाताओं में से 1543 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इस बार के बार चुनाव में पूर्व में चार बार अध्यक्ष रह चुके भारत जोशी और महेंद्र नागदा के बीच मुकाबला है। मतदान पूर्ण होने के बाद करीब साढ़े 3 बजे बाद से मतगणना शुरू हो चुकी है। फिलहाल बार एसोसिएशन 2017 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, वित्त सचिव और पुस्तकालय सचिव की जीत - हार का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद है और देर शाम तक इन सभी पदों पर किसकी जीत होती है। और किसको हार का मुंह देखना पड़ता है। ये साफ हो जायेगा।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement