Notorious traffickers in court under tight security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुख्यात तस्कर को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 3:48 PM (IST)
कुख्यात तस्कर को कड़ी सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया
चित्तौडग़ढ़। मध्यप्रदेश और राजस्थान में तस्करी की गैंग चलाने वाले कुख्यात तस्कर कमलसिंह राणा को मध्यप्रदेश से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रोडक्शन वारंट के जरिए चित्तौडग़ढ़ लाया गया। गंगरार थाना क्षेत्र में डोडा चूरा लूट के मामले में पुलिस ने न्यायालय से न्यायिक हिरासत मांगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के कमल सिंह राणा को एसटीएफ, राजस्थान तथा एमपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजस्थान रणथंभौर से पकड़ा गया। कुख्यात तस्कर कमल राणा पर एमपी और राजस्थान पुलिस ने 25—25 हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। दोनों राज्यों में लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराध कमल राणा पर दर्ज है। कुख्यात तस्कर कमल राणा पर करीब 25 मामले दर्ज हैं।न्यायालय परिसर में भारी जाप्ते के साथ पेश करने पर लोगों का मजमा लग गया।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement