Notification for Dhaulpur by-election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धौलपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 मार्च 2017 6:19 PM (IST)
धौलपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राजस्थान के धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही धौलपुर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि 14 मार्च को किसी भी राजनीतिक पार्टी के सदस्य ने नामांकन पत्र नहीं भरा है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 मार्च व नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च है। उन्होंने बताया कि धौलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 9 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। भगत ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया 15 अप्रैल को संपन्न होगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement