notice on absconding SP leaders tannery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरार सपा नेता की टेनरी पर कुर्की नोटिस चस्पा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 मार्च 2017 9:35 PM (IST)
फरार सपा नेता की टेनरी पर कुर्की नोटिस चस्पा
कानपुर। जाजमऊ में एक फरवरी को सपा नेता की अवैध बिल्डिंग गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से सपा नेता फरार चल रहा है। एक माह से ज्यादा समय से फरारी के चलते कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है। प्रशासनिक अफसर व अधिवक्ता की देखरेख में टेनरी में नोटिस लगा दी गई है। बताते चलें कि बीते माह एक फरवरी को चकेरी थाना क्षेत्र स्थित जाजमऊ में सपा नेता महताब आलम की सात मंजिला अवैध बिल्डिंग गिर गई थी। केडीए के अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत से बन रही इस बिल्डिंग के ढहने से वहां काम कर रहे 11 मजदूरों की मौत हो गई, तो वहीं तीन दर्जन से अधिक घायल हो गए थे। घटना के बाद मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से सपा नेता फरार चल रहा है। पुलिस की माने तो कई बार प्रयास के बाद भी आरोपी सपा नेता हाथ से फिसल गया। लगभग डेढ़ माह से से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी के न पकड़े जाने के चलते डीएम के आदेश पर रविवार को अफसरों की टीम ने आरोपी की जाजमऊ स्थित टेनरी पहुंची और कुर्की नोटिस चस्पा कर दी। सोमवार को देर शाम अफसर अधिवक्ताओं के साथ पहुंचे और टेनरी की बाउंड्री पर भी कुर्की की कार्रवाई किए जाने की बात दीवार पर लिखते हुए सार्वजनिक कर दी।
सूत्रों की माने तो, सत्ता परिवर्तन के साथ ही आरोपी सपा नेता की मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि बीजेपी की सरकार मामले अफसरों के भ्रष्टाचार की मलाई से तन रही इमारत के गिरने में हुई अब तक की कार्यवाही का ब्यौरा मांग सकती है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement