not also rain in Monsoon, worry in farmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसून में भी बारिश नहीं, किसान में चिंता

khaskhabar.com: बुधवार, 12 जुलाई 2017 11:34 AM (IST)
मानसून में भी बारिश नहीं, किसान में चिंता
जोधपुर। प्रदेश में मानसून को 10 दिन निकलने के बाद भी बारिश नहीं हो पाई है। इस कारण किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर सात दिन में बारिश नहीं हुई तो उनकी फसल को कोई बचा नहीं सकेगा। बुआई के बाद उनकी फसल अब जम चुकी है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 से 15 जुलाई के बीच बिहार-उत्तरप्रदेश से चल रहे बादलों के ऊपरी हवाओं के चक्रवात की वजह से राजस्थान में प्रवेश करने से बारिश हो सकती है। फिर मध्यप्रदेश के ऊपर बनने वाले ऊपरी हवाओं के चक्रवात की वजह से भी अच्छी बारिश हो सकती है। वर्तमान में बिहार-उत्तरप्रदेश के बीच ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इस कारण बिहार-उत्तरप्रदेश में बारिश हो रही है। यदि हवाओं ने साथ दिया तो बादलों का रुख राजस्थान की तरफ होगा और 13 से 15 जुलाई के बीच बारिश की उम्मीद बनेगी। पिछले दो-तीन दिनों से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं तेज गति से चल रही थीं, जिसके चलते बादलों की आवाजाही में रुकावटें रही थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement