Advertisement
उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु हमला करने में सक्षम ड्रोन का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने 24 मार्च को पहली बार पानी के अंदर हमला करने में सक्षम ड्रोन हाइल के परीक्षण की बात सार्वजनिक की थी। उसका दावा है कि यह गुप्त हथियार रेडियोधर्मी सुनामी उत्पन्न करने और दुश्मनों पर छिपकर हमला करने में सक्षम है।
उत्तर कोरियाई प्रशासन ने 28 मार्च को हॉसन-31 सामरिक परमाणु हथियार के बारे में पहली बार जानकारी उजागर की और दावा किया कि उसने एक दिन पहले ही हाइल-1 ड्रोन से पानी के नीचे विस्फोट करने का परीक्षण किया है।
पर्यवेक्षकों का मानना है कि नवीनतम परीक्षण में हथियार के नाम में बदलाव को देखते हुए ऐसा लगाता है कि उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह हाइल के उन्नत संस्करण का परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया ने हाल में सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। उसने हॉसन-31 सामरिक परमाणु हथियार का अनावरण किया और एक पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
पर्यवेक्षकों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया इस महीने प्रमुख वर्षगांठों के मौकों पर अपने हथियारों के परीक्षण कर सकता है। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को देश के संस्थापक दिवंगत किम इल-सुंग का 111वां जन्मदिन है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


