Non rape case: Witnessing against Bishop Franco Father body found-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:13 am
Location
Advertisement

नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाही देने वाले फादर का शव मिला

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 1:39 PM (IST)
नन रेप केस: बिशप फ्रैंको के खिलाफ गवाही देने वाले फादर का शव मिला
नई दिल्ली। बहुचर्चित केरल नन रेप केस में बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बयान देने वाले फादर कुरियाकोसे का शव सोमवार सुबह मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 60 वर्षीय कुरियाकोसे का शव सोमवार सुबह जालंधर के भोगपुर इलाके में मिला हैं। उनकी मृत्यु के कारणों की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। कुरियाकोसे के भाई ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है।

केरल की नन के साथ रेप केस में फंसे फ्रैंको मुलक्कल को भारी दबाव के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उनके खिलाफ कुरियाकोसे ने अपना बयान दर्ज करवाया था। कुरियाकोसे के भाई जोस कट्टूथारा ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है क्योंकि कुछ दिनों से उनको धमकियां मिल रही थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement