Noida: Prostitution going on in hotel busted, 6 including woman arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:02 pm
Location
Advertisement

नोएडा: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 04 जुलाई 2021 6:38 PM (IST)
नोएडा: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
नोएडा। नोएडा पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नोएडा के एक होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा था, पुलिस ने रविवार को ओयो होटल पर छापेमारी करते हुए महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा, सेक्टर 62 स्थित होटल रॉयल पैलेस जिसे ओयो होटल के तौर पर चलाया जा रहा था, वहां देह व्यापार कराने वाले गिरोह का पदार्फाश किया। पुलिस ने मौके से कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इसमें 5 पुरुष और एक महिला शामिल है।
हालांकि जिस होटल में ये देह व्यापार किया जा रहा था उसमें उसके होटल मालिक की भी बड़ी भूमिका सामने आई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल, 37,675 रुपए नकद और एक कार मिली है साथ ही आपत्तिजनक वस्तुऐ के अलावा 5 लेडीज पर्स और 1 लैपटाप भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ करने पर महिला आरोपी ने बताया कि, वो होटल मालिक मनोज के होटल में देह व्यापार के लिए लड़कियां लाया करती थी और जो भी कमाई होती थी उसमें से उसे कमीशन मिलता था। वहीं होटल में आने वाले पुरुषो की व्यवस्था होटल मालिक खुद करते है, इस काम के अलग से पैसे लेते है।
होटल में प्रथम व द्वितीय तल पर चार कमरो में मेरे द्वारा लायी गयी चार लडकियां है जिनके पास होटल मालिक ने चार व्यक्तियो को भेजा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement