Noida: Accused arrested for duping people by telling fake currency to be real-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:48 pm
Location
Advertisement

नोएडा: नकली करेंसी को असली बता लोगों को ठगने बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 06 जून 2021 6:52 PM (IST)
नोएडा: नकली करेंसी को असली बता लोगों को ठगने बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। भारतीय नकली करेंसी को असली के रूप में चलाने वाले एक आरोपी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 14 नकली नोट बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, नोएडा थाना सेक्टर 58 पुलिस ने भारतीय नकली करेन्सी को असली के रूप में चलाने वाला 1 आरोपी को सेक्टर 62 से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारतीय मुद्रा के 14 नकली नोट 100-100 रुपए के बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह असली 2000 रुपए के ये 100-100 के असली जैसे दिखने वाले 30 नकली करेंसी नोट अपने एक अन्य साथी से लेता था, जिससे 1000 रुपए का फायदा हो जाया करता था।

इसके अलावा आरोपी इन्ही करेंसी नोटो को धोखाधडी कर लोगो को मूर्ख बनाकर असली करेंसी नोटो की जगह प्रयोग किया करता था। फिलहाल नोएडा पुलिस आरोपी के अन्य साथी को तलाश रही है वहीं आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदम्मा दर्ज अगली कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement