No physical relation till you marry, orders judge in Americas Idaho state to a rape convict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग से रेप पर कुंवारे को सजा- सालभर पत्नी के सिवा किसी से संबंध नहीं

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2017 1:14 PM (IST)
नाबालिग से रेप पर कुंवारे को सजा- सालभर पत्नी के सिवा किसी से संबंध नहीं
बॉयसी। अमेरिका के आईडहो प्रांत के एक जज ने एक नाबालिग से बलात्कार के दोषी युवक को दिलचस्प सजा सुनाई है। 19 साल के इस युवक को 14 साल की एक नाबालिग लडक़ी का बलात्कार करने का दोषी पाया गया। जज ने इस जुर्म में दोषी युवक को एक साल तक वह अपनी पत्नी के सिवा किसी और के साथ संबंध नहीं बनाने के लिए पाबंद किया है। अब चूंकि युवक कुंवारा है, इसलिए उसे एक साल लंबी प्रॉबेशन अवधि में अपनी वासना शमन के लिए पहले शादी करनी होगी। दोषी युवक का नाम कोडी स्कॉट है। वह ट्विवन फॉल्स का रहने वाला है। जज रैंडी स्टोकर ने पहले कोडी को 5 से 15 साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन बाद में उन्होंने एक साल लंबे राइडर प्रोग्राम के लिए इस सजा को निलंबित कर दिया। अगर कोडी यह प्रोग्राम एक साल की अवधि में पूरा कर लेता है, तो उसे रिहा कर दिया जाएगा। जज ने कहा है कि इस एक साल के राइडर प्रोग्राम के दौरान कोडी किसी के साथ भी यौनाचार नहीं कर सकेगा। अगर उसने ऐसा किया, तो इसे राइडर प्रोग्राम का उल्लंघन माना जाएगा और उसे जेल भेज दिया जाएगा। जज ने कहा कि कोडी को इस शर्त पर जमानत दिए जाने की जरूरत समझी गई।

[@ माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक.... ]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement