Advertisement
गिरिराज सिंह की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : राजेश ठाकुर

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी समुदाय विशेष के बारे में किसी भी प्रकार की विवादास्पद टिप्पणी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आमतौर पर इस तरह के बयान हमारे समाज के लिए किसी भी स्थिति में हितकारी नहीं माने जा सकते।
साथ ही, उन्होंने गिरिराज सिंह के रवैये पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे किसी मंदिर के पुजारी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें कुछ भी तय करने का अधिकार नहीं है। इस देश में लोकतंत्र है और किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में कुछ भी तय करने का अधिकार देश की जनता को होता है। इन लोगों ने मंदिर की आड़ लेकर राजनीति में अपनी जगह बनाई है। इन लोगों ने कभी-भी इस देश की जनता के हित के लिए कोई भी कदम उठाना आज तक जरूरी नहीं समझा है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अब हमें लगता है कि गिरिराज सिंह को अपने रवैये में बदलाव करना चाहिए। उन्हें सिर्फ राजनीति करनी चाहिए। साथ ही, वे जिस समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसकी गरिमा बनाए रखें। अगर वे ऐसा करेंगे, तो यह उनके लिए ही बेहतर होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


