No minister is responsible for misuse of one rupee in Modi government: Jayaram Thakur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:19 am
Location
Advertisement

मोदी सरकार में किसी भी मंत्री पर एक रूपये के दुरूपयोग का आरोप नहीं : जयराम ठाकुर

khaskhabar.com : रविवार, 14 अप्रैल 2019 7:05 PM (IST)
मोदी सरकार में किसी भी मंत्री पर एक रूपये के दुरूपयोग का आरोप नहीं : जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों में कांग्रेस नेताओं के घर से जैसे नगदी से भरे हुए बोरे बरामद हुए हैं, इससे ज्ञात होता है कि दूसरों पर झूठे आरोप लगाने वाली पार्टी का खुद का चरित्र कैसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि देश कांग्रेस की इन हरकतों से शर्मिंदा है। बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला और रॉबर्ट वाड्रा द्वारा कांग्रेस के संरक्षण में भूमि घोटाला कांग्रेस के अपने विकास और देश को लूटने व बदनाम करने की गाथा बताता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने स्वार्थों के लिए देश को आतंकवाद और अलगाववाद के गर्त में धकेल दिया| जम्मू कश्मीर में धारा 370 से लेकर नक्सलवाद और माओवाद सब कांग्रेस की देन है तथा आज भी कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति से बाज नहीं आ रही है | धारा 370 को बनाए रखने का वादा करना और नेशनल कॉन्फ्रेंस का जम्मू कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री की मांग पर कांग्रेस का चुप्पी साधना बेहद शर्मनाक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और इसी डर से कांग्रेस पार्टी के नेता व उनके सहयोगी पार्टी के नेताओं में घबराहट पैदा हो गई है कि मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने पर उन्हें जेल जाना पड़ेगा| मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन लोकसभा चुनावों में जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी और इस सरकार में हिमाचल प्रदेश से जीत कर भाजपा के चारों सांसद सरकार में शामिल होंगे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement