Advertisement
नीतीश ने की पूर्णिया में हवाई अड्डा निर्माण कार्य की समीक्षा, दिए तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा बैठक के क्रम में एयर वाइस मार्शल एसके माथुर एवं नागरिक उड्डयन के जीएम, आर्किटेक्चर ने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा के विकास कार्यों के संबंध में अपने-अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने काझा गांव स्थित काझा कोठी में स्थापित भूतपूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने काझा कोठी के जीर्णोद्धार कार्य एवं काझा कोठी झील का मुआयना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19.20 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन रूपौली, मॉडल थाना भवन चंपा नगर एवं क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन तथा 25.93 करोड़ रुपये की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होने वाले 4 थाना भवनों का शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने काझा कोठी प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभार्थियों को चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधायक विजय कुमार खेमका, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


