Nitish Kumar, Rabri Devi among eleven candidates likely to win unopposed in Bihar Legislative Council polls-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:00 pm
Location
Advertisement

बिहार विधान परिषद चुनाव : नीतीश, मोदी, राबड़ी सहित 11 निर्विरोध निर्वाचित

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 3:53 PM (IST)
बिहार विधान परिषद चुनाव : नीतीश, मोदी, राबड़ी सहित 11 निर्विरोध निर्वाचित
पटना। बिहार विधान परिषद के चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 11 उम्मीदवारों ने ही पर्चा दाखिल किया था जिस कारण चुनाव की नौबत नहीं आई। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवारों को गुरुवार शाम प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) की ओर से जहां नीतीश कुमार, रामेश्वर महतो और खालिद अनवर को उम्मीदवार थे, वहीं भाजपा ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और संजय पासवान को उम्मीदवार बनाया था। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, सैयद खुर्शीद मोहसिन को व हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी को उम्मीदवार बनाया था। मांझी को राजद का समर्थन प्राप्त था। कांग्रेस ने प्रेमचंद्र मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया था।

निर्वाचित होने वालों में छह सदस्य पहली बार विधान परिषद में पहुंचेगे। पहली बार विधान परिषद पहुंचने वालों में संजय पासवान, प्रेमचंद मिश्र, रामेश्वर महतो, खालिद अनवर, खुर्शीद मोहसिन और संतोष शामिल हैं। विधान परिषद के 10 सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त होने के बाद ये सीटें खाली होंगी, जबकि नरेंद्र सिंह को छह जनवरी, 2016 को अयोग्य करार दिए जाने से एक सीट खाली हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement